हमीरपुर: सुमेरपुर थाना क्षेत्र में खबर प्रकाशित होते ही जागा प्रशासन, दो साल बाद शीबू खान को मिला न्याय
क्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग गांव के शीबू खान को आखिरकार दो साल बाद न्याय मिल गया। मामले में लंबे समय से चार्जशीट दाखिल न होने से परेशान शीबू खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर अपनी पीड़ा जाहिर की थी। वीडियो में उसने ससुराल पक्ष और सीओ सदर पर गंभीर आरोप लगाए थे और न्याय न मिलने पर आत्महत्या करने तक की चेतावनी दी थी। इस मामले को मीडिया में प्रमुखता से प्रक