मलिहाबाद: रहीमाबाद के मवईकला में अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली खाई में गिरी, दो लोगों की हुई मौत
रहीमाबाद क्षेत्र के मवई कला में ट्रैक्टर ट्राली के हादसे का शिकार होने का मामला सामने आया। ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई और इस हादसे के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। मामले को लेकर स्थानीय थाना पुलिस फोर्स के द्वारा जांच पड़ताल जारी है और मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ट्रैक्टर ट्राली टेंट का सामान लेकर जा रही थी।