नानौता नगर में बुधवार को विजिलेंस टीम सहारनपुर और 33/11 विद्युत उपकेंद्र नानौता की संयुक्त टीम ने बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान नगर के कई घरों में छापेमारी की गई, जिसमें करीब छह घरों में अवैध रूप से बिजली का उपयोग होता मिला।