बाड़मेर: *बाड़मेर: पाकिस्तान बॉर्डर के गांवों की बदलेगी तकदीर, सड़क-पानी पर खर्च होंगे करोड़ों*
Barmer, Barmer | May 28, 2026 पाकिस्तान सीमा से सटे बाड़मेर के गांवों में वाइब्रेंट विलेज योजना से विकास की रफ्तार बढ़ेगी। सरहदी जिले में गडरारोड ब्लॉक के 14 गांवों का चयन हुआ है, जबकि चौहटन के 10, रामसर और फागलिया के 4-4 तथा धनाऊ और सेड़वा के 2-2 गांव शामिल हैं। यहां सड़क नेटवर्क से शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार भीबढ़ेगा।