स्वर्गीय श्री देवेंद्र सिंह तोमर की जन्मजयंती पर मलिन बस्ती में सेवा कार्य के रूप में हुआ भोजन वितरण,
ग्वालियर। स्वर्गीय श्री देवेंद्र सिंह तोमर जी की जन्मजयंती के अवसर पर शहरभर में विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 7 स्थित PHE कॉलोनी की मलिन बस्ती में जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन वितरण का आयोजन किया गया।
यह सेवा कार्य मंडल उपाध्यक्ष साकेत सिंह सेंगर एवं समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिकरवार मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने स्वर्गीय श्री देवेंद्र सिंह तोमर जी के व्यक्तित्व एवं समाजसेवा के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक हैं।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया तथा स्वर्गीय श्री देवेंद्र सिंह तोमर जी को श्रद�