नईसराय: कडेसरा निवासी महिला का आरोप, बेटे की हत्या को आत्महत्या बताया गया, कलेक्टर से न्याय की गुहार
जनसुनवाई के दौरान ग्राम कडेसरा निवासी रामा बाई रघुवंशी ने मंगलवार को दोपहर लगभग एक बजे अपने बेटे अंकित रघुवंशी की हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्टर को आवेदन सौंपा। पीड़िता का आरोप है कि बेटे की गला दबाकर हत्या की गई और साक्ष्य छुपाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया।