गोवर्धन: जाली नोट खपाने वाले गिरोह पर लगेगा NSA, जीजा-साले मिलकर चला रहे थे सिंडिकेट, नकली नोटों के साथ गैंग का एक सदस्य गिरफ्तार
गोवर्धन में चल रहे राजकीय अधिकमास मेले की भारी भीड़ का फायदा उठाकर जाली नोट खपाने वाले अंतरजनपदीय गिरोह पर मथुरा पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत शिकंजा कसेगी। थाना गोवर्धन पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर अलीगढ़ निवासी एक शातिर तस्कर को दबोचा है। इसके कब्जे से 500-500 रुपये के 5 नकली नोट और 5610 की असली नकदी बरामद हुई है।