चकरनगर: पारपट्टी क्षेत्र चकरनगर में कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव, पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
पारपट्टी क्षेत्र चकरनगर में लंबे समय बाद एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने बड़ी गर्मजोशी के साथ जगह जगह भव्य स्वागत किया। मालूम हो कि राधा कृष्ण धाम ग्राम अहेरिया में श्रीश्री1008 बलरामदास महाराज के कर कमलों से चल रही श्रीमद्भागवत महायज्ञ के 6वें दिन गुरुवार दोपहर 12 बजे जमकर भाजपा पर हमलावर हुए ।