ब्यौहारी: ₹15 हजार की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई
शहडोल के ब्यौहारी एसडीएम कार्यालय में लोकायुक्त रीवा टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बाबू वीर सिंह जाटव को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। आदेश की कॉपी देने के बदले 20 हजार की मांग की गई थी। शिकायत पर ट्रैप कार्रवाई कर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। यह कारवाही बुधवार शाम 4 बजे तक चली।