संपतचक: पुनपुन नदी उफान पर, ग्रामीणों को बाढ़ का डर सताने लगा; दो फीट और पानी बढ़ा तो गांवों में घुस सकता है
फतेहपुर। पुनपुन नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर से नदी किनारे बसे दर्जनों गांवों में एक बार फिर बाढ़ का डर सताने लगा है। नदी का पानी तेजी से बढ़ने के कारण ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। फतेहपुर स्थित गेज स्थल का करीब दो गज हिस्सा पानी में डूब चुका है। वहीं फतेहपुर में बने पुल के कई हिस्से भी पानी में डूब गए हैं और अब नदी का पानी पुल के ऊपर की सतह को लगभग छूने लग