टीकमगढ़: टीकमगढ़ स्टेट बैंक के पास अज्ञात व्यक्ति नग्न अवस्था में मिला, 108 एंबुलेंस के ईएमटी ने कपड़े पहनाकर अस्पताल पहुंचाया
टीकमगढ़ स्टेट बैंक के पास एक व्यक्ति आज नग्न अवस्था में डाला हुआ था। घटना की जानकारी स्थानी लोगों ने 108 एंबुलेंस को दी। 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। 108 एंबुलेंस ईएमटी हरि सिंह ने बताया कि उन्होंने मौके पर देखा कि एक अज्ञात व्यक्ति नग्न अवस्था में डला हुआ है। उन्होंने उसे व्यक्ति को कपड़े पहनाया और बेहोशी की हालत में अज्ञात व्यक्ति को जिला अस्पताल लाया गया।