टीकमगढ़: गनयारी तिगैला के पास बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
गनयारी तिगैला के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। बुड़ेरा निवासी अनुराग नाम का व्यक्ति बड़ागांव से बाइक से अपने गांव की ओर जा रहा था, रास्ते में गनयारी तिगैला के पास बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। घायल को बुड़ेरा अस्पताल से टीकमगढ़ जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।