टीकमगढ़: अजनोर गांव में घर में निकला 6 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप, स्नैक सेवर ने किया रेस्क्यू
अजमेर गांव में एक व्यक्ति घर में सांप निकला है। स्नेक सेवर अमर सिंह लोधी ने बताया कि उनको सूचना प्राप्त हुई थी कि अजनोर गांव में काशीराम नाम के व्यक्ति के मकान पर एक सांप दिखाई दिया है। स्नेक सेवर अमर मौके पहुंचे, उन्होंने सांप का रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया यह सांप लगभग 6 फीट लंबा है जिसको घोड़ा पछाड़ के नाम से जाना जाता है।