टीकमगढ़: एसपी के निर्देशन में यातायात थाना पुलिस ने शासकीय स्कूल बड़ागांव खुर्द में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में शासकीय स्कूल बड़ागांव खुर्द में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को यातायात नियम सड़क सुरक्षा गुड सेमेरिटन योजना एवं गोल्डन आवर आदि के विषय में विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया।