कैराना कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्रा के चचेरे भाई की हत्या में अनुज को उम्रकैद, एक लाख रुपये का जुर्माना
कैराना स्थित कोर्ट ने हत्या के मामले में दोषी अनुज को आजीवन कारावास और एक लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामला विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रा से छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसके चचेरे भाई विक्की की चाकू मारकर हत्या करने से जुड़ा है।
मुकदमे में 12 गवाह अपने पूर्व बयानों से मुकर गए थे, लेकिन न्यायालय ने सीसीटीवी फुटेज को अहम साक्ष्य मानते हुए दोषी को सजा सुनाई। वहीं, पीड़िता छात्रा के अदालत में अपने पूर्व कथन से मुकरने पर उसके खिलाफ झूठी गवाही के संबंध में प्रकीर्ण वाद दर्ज करने का आदेश भी दिया गया है।
#Kairana #CourtVerdict #CrimeNews #ShamliNews #UttarPradesh
Kairana, Shamli | Oct 17, 2026