चकरनगर: 24 घंटे के भीतर लापता 19 वर्षीय युवक को पुलिस ने खोजकर स्वजनों के सुपुर्द किया, पुलिस की हो रही भूरि-भूरि प्रशंसा
बहिन के घर जाने की कहकर लापता हुआ 19 वर्षिय युवक को चकरनगर पुलिस ने इटावा शहर से सकुशल बरामद करते हुए उसके स्वजनों को सौंप दिया। दरोगा रामऔतार सिंह व हमराह कास्टेबल दीपांशु के द्वारा लगातार खोजबीन की गई। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे लापता युवक को इटावा शहर से बरामद किया गया।सकुशल थाना परिसर लाए और उसकी दादी माया व बाबा सोनेलाल के सुपुर्द कर दिया।