सीतापुर: पॉलिटेक्निक कॉलेज में परीक्षा के दौरान छात्र ने प्रिंसिपल पर चप्पलों से मारने-पीटने का आरोप लगाया, पुलिस से की शिकायत
जनपद के एलिया इलाके में पॉलिटेक्निक कॉलेज में परीक्षा के दौरान छात्र ने प्रिंसिपल पर सभी बच्चों के सामने बेरहमी से चप्पलों से मारने पीटने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले में छात्र के द्वारा प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपी प्रिंसिपल पर उचित और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। जिसके बाद पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।