दरभंगा: लहेरियासराय में नगर पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय में जनसुनवाई की, अधिकारियों को दिए निर्देश
दरभंगा के नगर पुलिस अधीक्षक ने लहेरियासराय में स्थित अपने कार्यालय में शनिवार को 2:00 बजे जनसुनवाई की। इस जनसुनवाई में विभिन्न थाना क्षेत्र से फरियादी पहुंचे थे। जिन्होंने नगर पुलिस अधीक्षक को अपनी शिकायत सुनाई। नगर पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायत को गंभीरता पूर्वक सुनकर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।