किशनगंज: मुडियर टोल प्लाजा के पास कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी, घायल को अस्पताल पहुंचाया गया
मुडियर टोल प्लाजा के पास एक कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के दौरान वहां से गुजर रहे कस्बाथाना थाना अधिकारी योगेश शर्मा ने तत्परता दिखाते हुए घायल को शाहाबाद अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इसके बाद घटना की सूचना शाहाबाद पुलिस को दी गई। हादसे के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।