सहसवान: सहसवान नगर पालिका के एक कर्मचारी पर ऑटो चालकों से अवैध बसूली का आरोप
सहसवान नगर पालिका के एक कर्मचारी से ऑटो चालकों द्वारा अवैध वसूली का आरोप लगाया गया है। ऑटो चालकों का कहना है की मज्जू नाम का एक कर्मचारी आता है और सभी ऑटो चालकों से प्रति ऑटो ₹50 के हिसाब से लेता है। कुछ ऑटो चालकों को पर्चियां देते है, और कुछ ऑटो चालकों को पर्चियां भी नहीं देते। जिसकी शिकायत सहसवान से क़ी गयी है। ईओ ने कहा मामले क़ी जाँच क़ी जायेगी।