पलवल में साफ-सफाई की क्या दशा और दुर्दशा है यह आप सभी भली भांति जानते हो। आज फिर से क्लॉक टॉवर के पास सफाई अभियान चलाया गया। पता नहीं चल रहा ये सफाई हो किसकी रही है ?
आपको बता दूं पलवल नगर परिषद के द्वारा आज स्वच्छता अभियान में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को शामिल किया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश के दिग्गज नेता कृष्णपाल गुर्जर के हाथों में भी नगर परिषद के अधिकारियों के द्वारा झाड़ू थमा दी गई। भले ही कुछ सेकेंड के लिए सही लेकिन प्रतीकात्मक झाड़ू कृष्णपाल गुर्जर ने भी सड़क पर चलाई है। तस्वीरों में साफ दिख रहा है।
एक बात और गौर करने लायक है वह यह है कि एक ही झाड़ू को कई नेताओं ने पकड़कर पहले तो चक्की की तरह घुमाया और फिर मंत्री जी के छोड़ते ही झाड़ूओं को छोड़-छोड़ वहां से चलते बने। झाड़ू लगाने से मतलब होता तो कहीं गन्दगी दिखती भी नहीं।
मुख्य बात ये है में जो कहना चाहता हूँ वह यह है-न गुट-न गुटबाजी। ये सब वोटरों को भरमाने के लिए है। सभी बड़े नेता दिखावे के लिए अलग हैं अंदर से सब एक हैं। गुटबाजी का नाटक कर वोटरों और स्पोर्टरों को यूज करते हैं। साथ में मीडिया को,,सुर्खी वाली खबर देकर।
Palwal, Palwal | Jun 20, 2026