रोजो पर्व के पावन अवसर पर खरसावां प्रखंड के गितिलता व बड़ाबाम्बो गांव में रविवार को भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किया गया. इस दौरान श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, भांग और धतूरा अर्पित कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. वहीं शिव मन्दिरों में "हर हर महादेव" के जयकारे गूंज उठे. इस दौरान कई भक्तों ने शिवालय में स्थापित शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक भी किया.