दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत् विकास राष्ट्रीय पुरस्कार” से सम्मानित हुआ लाहौल स्पीति जिले की शांशा पंचायत
Kullu Times
लाहौल स्पीति जिले की शांशा पंचायत को सामाजिक रूप से न्यायपूर्ण एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित पंचायत होने पर देश में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए “दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत् विकास राष्ट्रीय पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान पूरे शांशा पंचायत क्षेत्र के लिए अत्यंत गर्व और खुशी का विषय है। इस अवसर पर पंचायत प्रधान प्रशांत जी को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि के लिए शांशा पंचायत के समस्त सम्मानित लोगों, पंचायत में कार्यरत सभी कर्मचारीगण तथा जिला प्रशासन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।आप सभी के सहयोग, मेहनत और समर्पण से शांशा पंचायत ने पूरे देश में एक नई पहचान बनाई है।
Kullu, Kullu | Jun 3, 2026