Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
akash_gupta190
Previous slide
Next slide
#पुलिस_का_समझाइश_अभियान.. भरतपुर। यातायात प्रभारी अजय सिंह मीना के नेतृत्व में रविवार को भरतपुर यातायात पुलिस द्वारा सड़...
Bharatpur, Bharatpur
| May 31, 2026
#पुलिस_का_समझाइश_अभियान..
MORE NEWS
EO अनीता कुशवाहा के निलंबन के विरोध में बयाना नगरपालिका पर मंगलवार को महापड़ाव, सर्व समाज जुटेगा
Bharatpur, Bharatpur | Jun 15, 2026
#बेंगलुरु_पुलिस_के_भ्रष्टाचारी_पकड़े.. भरतपुर। जयपुर में भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बेंगलुरु पुलिस की महिला सब इंस्पेक्टर और 2 हेड कॉन्स्टेबल को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। बेंगलुरु के हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड पुलिस स्टेशन में एक विवाहिता द्वारा दर्ज कराए गए दहेज केस की जांच के लिए तीनों पुलिसकर्मी (एसआई अनीथा, हेड कॉन्स्टेबल यतीश कुमार और उल्वप्पा) जयपुर स्थित विवाहिता की ससुराल आए थे। इस दौरान केस में कार्रवाई नहीं करने के बदले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। परिवादी द्वारा आज पहली किश्त के रूप में रिश्वत के 40,000 दिए गए थे, बाकी 1,60,000 रुपए की रिश्वत बेंगलुरु जाकर देनी थी। लेकिन एसीबी की टीम ने रविवार सुबह होटल गणगौर में घेराबंदी कर तीनों पुलिसकर्मियों को 40,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी की कार्रवाई के दौरान एसआई अनीथा की तबियत बिगड़ गई, जिसको तुरंत मेडिकल सहायता उपलब्ध कराई गई।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 14, 2026
"जब नीट क्वालीफाई नही कर पाए तो बन गए "बिग्रेडियर" यूपी के शाहजहांपुर के कैंट एरिया में खुद को सेना का ब्रिगेडियर बताकर घूम रहे एक 22 वर्षीय युवक को मिलिट्री पुलिस ने हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान रोजा क्षेत्र के आर्यन वर्मा के रूप में हुई है, जो इंटर पास है और नीट की तैयारी कर रहा था। आरोपी युवक सेना का झंडा लगी हैरियर गाड़ी से घूम रहा था और उसके साथ एनएसजी कमांडो की वर्दी में दो सुरक्षाकर्मी और एक ड्राइवर भी मौजूद थे। शहीद संग्रहालय में संदिग्ध गतिविधियों के चलते पूर्व सैनिकों को उस पर शक हुआ, जिसके बाद मिलिट्री पुलिस ने जाल बिछाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से सेना का फर्जी पहचान पत्र, नकली पिस्तौल, ब्रिगेडियर का बैटन और सेना से जुड़े कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। आरोपी के पिता उद्यान विभाग में निरीक्षक और मां सरकारी शिक्षिका हैं। मामला बेहद संवेदनशील सैन्य क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण बरेली से आई सेना की विशेष इंटेलिजेंस टीम युवक से गहनता से पूछताछ कर रही है। एडमिन कमांडेंट कर्नल जेएस जगरान के मुताबिक, सैन्य नियमों के तहत मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही आरोपी को स्थानीय पुलिस को सौंपा जाएगा।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 14, 2026
#म्हारी_छोरियां_छोरो_से_कम_है_के.. भारत द्वारा पाकिस्तान के पटकनी देने का सिलसिला जारी। हाल ही में आयोजित हुए टी20 वर्ल्ड कप में भारत के बेटों ने पाकिस्तानी टीम को धूल चटाई थी। अब भारत की बेटियों ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान महिला टीम को 64 रनों से मात दी।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 14, 2026
#प्रशासन_क्यों_नहीं_दे_रहा_अनुमति? भरतपुर। शहर के कॉलेज ग्राउंड में जाट आरक्षण की मांग को लेकर आगामी 22 जून को प्रस्तावित हुंकार सभा की प्रशासनिक अनुमति अभी तक नहीं मिल सकी है। इसके बावजूद आरक्षण संघर्ष समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर पीले चावल बांटकर लोगों को सभा में आने का न्योता दे रहे हैं। इसी सिलसिले में रविवार देर शाम सिनसिनी गांव में एक बड़ी पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए बुजुर्गों, बच्चों और हजारों युवाओं ने भरतपुर कूच करने का संकल्प लिया। संघर्ष समिति का दावा है कि इस हुंकार सभा में करीब 20 हजार लोग शामिल होंगे, जिसके लिए विभिन्न गांवों में लगातार बैठकों और सभाओं का दौर जारी है।
Bharatpur, Bharatpur | Jun 14, 2026