पटना ग्रामीण: पटना में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मीडिया की नजरों से बचते दिखे, नीट छात्रा मामले पर भी साधी चुप्पी
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में इंडिया गठबंधन और खास कर राजद की हुई करारी हार के बाद से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से दूरी बना ली है। शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने आवास से बाहर निकले लेकिन इस दौरान भी उन्होंने मीडिया से दूरी बनाई।