खेरागढ़: सौन गांव में मामूली विवाद के दौरान हथियार लहराने का वीडियो हुआ वायरल, आरोपी किया गया गिरफ्तार
Kheragarh, Agra | May 14, 2026 खेरागढ़ क्षेत्र के ग्राम सौन में बाइक के पास बच्चे के फिसलने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक युवक खुलेआम 12 बोर का अवैध तमंचा लहराते हुए गाली-गलौज और जातिसूचक टिप्पणी करने लगा, गुरुवार शाम 7 बजे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दूसरे पक्ष ने मारपीट और फायरिंग का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी