दमयंती नगर: तेंदूखेड़ा में हुई युवक की निर्मम हत्या के विरोध में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग, भीम आर्मी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
दमोह जिले के तेंदूखेड़ा में 23 जून को हुई अतुल अहिरवाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी ने पीड़ित परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच, सीसीटीवी फुटेज जब्त करने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा व आर्थिक सहायता देने की मांग की गई। संगठन ने चेतावनी दी।