जानसठ: गांव चोरावाला में गुड़ कोल्हू में बिजली का तार टूटकर गिरने से लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग बुझाने में जुटी
ककरौली क्षेत्र के गांव चोरावाला मे मंगलवार दोपहर को उस समय आग की बड़ी घटना देखने क़ो मिली,जब मुमतियाज नामक के गुड़ कोल्हू मे विधुत लाइन का तार टूटकर गिर गया।देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया,जिसमे आग लगने कोल्हू परिसर मे भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है।गनीमत रही समय रहते हुए फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया।अन्यथा कोई जनहानि भी हो सकती थी।