जानसठ: गांव जड़वड में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
ककरौली क्षेत्र के गांव जड़वड मे मामूली विवाद के चलते दो पक्षों के बीच दिन छिपते ही मारपीट का मामला सामने आया। बताया जा रहा है की साइकिल की टक्कर को लेकर मामूली कहा सुनी हुई थी,और देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस जांच में जुटी।