जानसठ: गांव बेहड़ा सादात मार्ग पर बेकाबू ट्रक ने दो बाइक सवारों को कुचला, दोनों की हालत गंभीर
थाना ककरौली क्षेत्र के गांव बेहड़ा सादात मार्ग पर मंगलवार दोपहर को उस समय बड़ा सड़क हादसा देखने को मिला,जब जनपद बिजनौर निवासी दीपक पुत्र मुन्नू अपने भाई शीतल कुमार के साथ मुजफ्फरनगर पहुंच रहा था,तभी अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को चपेट में ले लिया।जिसमें दीपक की हालत गंभीर और शीतल भी हुआ घायल।पुलिस ने कराया इलाज के लिए भर्ती।