लालगंज: लालगंज में ABVP ने मनाया 78वां स्थापना दिवस, छात्र-छात्राओं ने लिया राष्ट्र निर्माण का संकल्प
लालगंज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) लालगंज इकाई की ओर से बुधवार को 78वां स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने रंगोली बनाकर झंडोत्तोलन स्थल को सजाया। जिला संयोजक श्लोक यदुवंशी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन हुआ। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए अभाविप लालगंज