गोपालगंज: अमेठी गाँव मे आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक हुआ घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र के अमेठी गाँव मे आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा आपसी विवाद को लेकर गाली गलौज किया जा रहा था। जिसको लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।