गिरिडीह: DC कार्यालय में प्रत्याशियों के नाम वापसी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने की प्रेस वार्ता
प्रत्याशियों के नाम वापसी को लेकर डीसी ऑफिस में शुक्रवार को शाम पांच बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। 6 विधानसभा सीट के लिए अब 86 प्रत्याशी मैदान पर है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि नाम वापसी का आज अंतिम दिन था। बताया कि गिरिडीह विधानसभा सीट से 16 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।