गिरिडीह: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को मुआवजा देने के लिए गादी श्रीरामपुर के मंझलाडीह में बैठक हुई
2दिन पहले सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति को मुआवजा देने को लेकर शुक्रवार को गादी श्रीरामपुर के मंझलाडीह में 3 बजे बैठक हुई।प्लांट के मालिक समेत पुलिस अधिकारी व स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे।प्लाट मालिक चंदन साव ने घायल स्थानीय निवासी मोहन मल्लाह के इलाज में खर्च होने वाली सभी राशि के साथ-साथ भरण पोषण के लिए प्रत्येक माह पांच हजार रुपए देने की बात कही।