गिरिडीह: मंगरोडीह निवासी बच्चा पटाखा फोड़ते समय झुलसा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मंगरोडीह निवासी एक बच्चा पटाखा फोड़ने के दौरान बुरी तरह से झुलस गया। शुक्रवार सुबह 9 इसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था। बताया गया कि रंजीत शर्मा का 8 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार शर्मा दिवाली के अवसर पर गुरुवार की रात पटाखा फोड़ रहा था। इसी दौरान एक पटाखा ब्लास्ट कर गया और गर्म बारूद आंख पर चला गया।