गिरिडीह: कार्तिक अमावस्या पर बंगला स्कूल समेत अन्य स्थानों पर की गई मां काली की पूजा, बांटा गया प्रसाद
कार्तिक अमावस्या पर गुरुवार रात भर बंगला स्कूल समेत अन्य स्थानों पर श्रद्धा भाव से मां काली की पूजा की गई।शुक्रवार सुबह 5 बजे प्रसाद विरतण किया गया।इन स्थानों पर शाम से ही श्रद्धालुओं के भीड़ उमराने लगी। मकतपुर स्थित बंगाली स्कूल परिसर में मां की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। रात 12 बजे पूजा अर्चना शुरू हुई।