Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
image
image

राज इंटरनेशनल स्कूल के प्लांटेशन क्लब के विद्यार्थियों ने किया वृक्षारोपण, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश रेवाड़ी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से राज इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी द्वारा बालावास जमालपुर मंदिर परिसर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत विद्यालय के लगभग 40 विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लगभग 100 पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, पर्यावरण संतुलन तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प दिलाया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। वे न केवल वातावरण को शुद्ध करते हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ, सुरक्षित एवं संतुलित पर्यावरण का निर्माण भी करते हैं। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा स्वच्छ वायु, हरियाली और जीवन के संरक्षण का प्रतीक है। विद्यालय के चेयरमैन श्री राजेंद्र सैनी ने अपने संदेश में कहा, “पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। यदि प्रत्येक नागरिक प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण प्रदान किया जा सकता है। विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करना ही वास्तविक शिक्षा का उद्देश्य है।” विद्यालय प्रबंधन द्वारा लिया गया वृक्षारोपण का संकल्प अब प्लांटेशन क्लब के बच्चो के सक्रिय सहयोग से धरातल पर साकार होता दिखाई दे रहा है l विद्यालय ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी देखभाल करने की अपील करते हुए स्वच्छ, हरित एवं सुंदर रेवाड़ी के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

Rewari, Rewari | Jul 8, 2026

MORE NEWS