नटेरन सहित जिले मे रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए चना एवं मसूर का समर्थन मूल्य पर विक्रय करने हेतु किसानों का पंजीयन 20 फरवरी से 16 मार्च तक किया जाएगा। जिले में इसके लिए कुल 113 पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं। किसान कल्याण विभाग के अनुसार, सहकारी समितियों और विपणन संस्थाओं पर पंजीयन निःशुल्क होगा। इसके अलावा, किसान एमपी ऑनलाइन, सीएससी या साइबर कैफे के