बहराइच, यूपी
जनपद में हो रही लगातार भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर प्रशासन ने सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं। जिलाधिकारी बहराइच के निर्देशों का अनुपालन करते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 18 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य स्थगित (छुट्टी) करने का आदेश जारी किया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, यह नियम जिले में संचालित सभी प्रकार के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा:
समस्त परिषदीय विद्यालय
सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त विद्यालय
सीबीएसई (CBSE) व आईसीएससी (ICSE) बोर्ड से संचालित विद्यालय
मदरसे एवं अन्य बोर्ड से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय
एफएलएन (FLN) प्रशिक्षण रहेगा जारी:
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन विकास खंडों (ब्लॉकों) में एफएलएन (FLN) प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है, वह प्रशिक�