Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
Uttarakhand
Sambalpur
bharatbol
प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष रामअवतार शर्मा की प्रेस कांफ्रेंस लाइव #bhiwani #live #school #sports #viralvideo
Bhiwani, Bhiwani
| Nov 2, 2026
#bhiwani
#live
#school
#sports
#viralvideo
MORE NEWS
जेसीआई भिवानी डायमंड के जॉनकॉन-2026 में नई टीम का चयन, समाजसेवा के लिए मास्टर कैलेंडर जारी #JCIDiamondYear #jci #भिवानी #HaryanaNews #BreakingNews #bhiwani
Bhiwani, Bhiwani | Nov 2, 2026
- सीजेएम पवन कुमार ने नशा मुक्ति केंद्र व सखी वन स्टॉप सेंटर का किया औचक निरीक्षण - उपचार, परामर्श और पुनर्वास सुविधाओं का लिया जायजा, संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश भिवानी, 02 नवंबर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगनदीप कौर सिंह के निर्देशानुसार मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम)-कम-सचिव पवन कुमार ने जिले के नशा मुक्ति केंद्र और सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने दोनों केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं, उपचार प्रक्रियाओं, परामर्श सेवाओं तथा पुनर्वास से संबंधित सुविधाओं का गहनता से जायजा लिया। सीजेएम पवन कुमार ने दोनो केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नशे की समस्या से जूझ रहे लोगों को उपचार एवं परामर्श सेवाएं उपलब्ध कराने तथा जरूरतमंद महिलाओं को आवश्यक सहायता प्रदान करने से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्रों में आने वाले लोगों को नियमानुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। साथ ही उपचार, परामर्श और पुनर्वास से संबंधित सेवाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए, ताकि जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिल सके। निरीक्षण का उद्देश्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं और सेवाओं की स्थिति का जायजा लेना तथा संबंधित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देना रहा। ******* ***********
Bhiwani, Bhiwani | Nov 2, 2026
नारी शक्ति का सम्मान भिवानी में श्रीअग्रवाल सभा द्वारा आयोजित, अग्र महिलाओं को किया गया सम्मानित महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव को सफल बनाने में नारी शक्ति का जज्बा, समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका जरूरी : सर्राफ भिवानी, 02 नवंबर : स्थानीय हनुमान बाजार स्थित श्रीअग्रसेन भवन में श्रीअग्रवाल सभा (रजि.) के तत्वावधान में अग्र महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के दौरान विभिन्न आयोजनों में उत्कृष्ट, अग्रणी और सफल भूमिका निभाने वाली महिलाओं के सम्मान में आयोजित किया गया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक घनश्याम सर्राफ की धर्मपत्नी प्रेमलता सर्राफ एवं श्रीअग्रवाल सभा (रजि.) के प्रधान सुनील सर्राफ की धर्मपत्नी श्वेता सर्राफ ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की। बता दे कि भिवानी में महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत करीबन एक महीने तक विभिन्न सांस्कृतिक, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई थी। जिनमें विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के अलावा शोभा यात्रा व रामलीला मंचन भी शामिल रहे। इन सभी आयोजनों को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुँचाने में अग्र महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया और अपनी नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया। विशिष्ट अतिथियों ने महोत्सव के सफल संचालन में जुटी सभी महिलाओं के समर्पण और कार्यकुशलता की खुले कंठ से प्रशंसा की तथा उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथियों प्रेमलता सर्राफ और श्वेता सर्राफ ने समाज निर्माण में महिलाओं की सहभागिता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज और संगठन की प्रगति में महिलाओं की सक्रिय और सराहनीय भूमिका का होना बेहद आवश्यक है। जब महिलाएं आगे बढक़र नेतृत्व करती हैं, तो पूरा समाज सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि महिलाओं के इन प्रेरणादायी कार्यों को देखकर आज की युवा पीढ़ी और विशेषकर हमारी बेटियां प्रेरित होती हैं। सर्राफ ने आह्वान किया कि हमें महाराजा अग्रसेन के समाजवाद, समानता, और परोपकार के महान आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। जब बेटियां इन आदर्शों को आत्मसात करती हैं, तो वे भविष्य में समाजहित की दिशा में और अधिक प्रभावी और सराहनीय भूमिका अदा कर सकती हैं। यह सम्मान समारोह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि भिवानी की नारी शक्ति के उस जज़्बे का उत्सव था, जिसने एक महीने तक चले उत्सवों को अपनी ऊर्जा से सफल बनाया। इस अवसर पर हिमांशी कसेरा, रेखा गुप्ता, सीमा बंसल, मनीषा बंसल, किरण गुप्ता, चंद्रकांता, नीतू बंसल, श्वेता गर्ग, रेखा सर्राफ, आशा सर्राफ, प्राची मित्तल, निक्की मित्तल, डेजी (कृष्ण), पीती (रितेश), हरिता (अभिषेक), कमलेश, टवींकल, रूबी, राखी, शबनम, प्रियंका, नितिका, हिमांशी, माया, सुगन, पिंकी, सारिका, उषा, मीनाक्षी, सरिता, रिंकी गुप्ता, ममता गुप्ता, अनिता गुप्ता, मिताथी गुप्ता, रमा सिंघल, रेणू सिंघल, मनीषा (विशाल), सोनम कसेरा सहित अनेक महिलाएं मौजूद रही।
Bhiwani, Bhiwani | Nov 2, 2026
भिवानी सिटी मजिस्ट्रेट ने गांव लेघा स्कूल का किया औचक निरीक्षण.. सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार, एचसीएस ने सोमवार को खंड कैरू के गांव लेघां स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, मिड-डे मील, डिजिटल सुविधाओं, प्रयोगशालाओं एवं शिक्षण-अधिगम संसाधनों का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुसार क्षेत्र चुनकर उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। निरीक्षण के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट ने विद्यालय की अटल टिंकरिंग लैब (्रञ्जरु), भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान की प्रयोगशालाओं तथा पुस्तकालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने कक्षा 11वीं के भौतिक विज्ञान के व्याख्यान में बैठकर शिक्षण प्रक्रिया का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सीटीएम ने कहा कि सफलता का एकमात्र मार्ग शैक्षणिक उपलब्धियां या अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं है। प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी रुचि, योग्यता एवं क्षमता को पहचानना चाहिए तथा यह भी समझना चाहिए कि वर्तमान समय में समाज और विश्व को किन क्षेत्रों में नए विचारों, नवाचारों एवं समाधान की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को अपनी रुचि और समाज की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अपने लिए उपयुक्त क्षेत्र का चयन करना चाहिए तथा उसमें उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। वहीं दूसरी ओर इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार ने सिटी मजिस्ट्रेट को जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों की एक टीम ने ब्रिक्स (क्चक्रढ्ढष्टस्) शिखर सम्मेलन में भाग लेकर ‘हरियाणा की पारंपरिक जल संरक्षण संबंधी समझ एवं ज्ञान (ङ्खड्डह्लद्गह्म् ङ्खद्बह्यस्रशद्व शद्घ ॥ड्डह्म्4ड्डठ्ठड्ड)’ विषय पर प्रस्तुति दी थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस उपलब्धि के लिए संबंधित विद्यार्थियों की सराहना की तथा उन्हें भविष्य में भी नवाचार, अनुसंधान एवं रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढक़र भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान विद्यालय के स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Nov 2, 2026
डा. अंबेडकर भवन में मनाया निशुल्क शिक्षा केंद्र का 10वां स्थापना दिवस बच्चों की प्रतिभा निखारने के साथ उनमें आत्मविश्वास भी बढ़ाते है सांस्कृतिक आयोजन : मीना परमार भिवानी, 02 नवंबर : डा. अंबेडकर युवा संघर्ष समिति के बैनर तले स्थानीय जीतू वाला जोहड़ क्षेत्र स्थित डा. अंबेडकर भवन में चल रही निशुल्क शिक्षा केंद्र का 10वां स्थापना दिवस और 60 वाँ हरियाणा दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह से बनाया गया। यह जानकारी देते हुए महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी, महासचिव विजय सिंहमार पर्यावरण प्रहरी एवं उपाध्यक्ष रिंकू ख्यालराम ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक दिखाते हुए हरियाणवी डांस, रागनी, भाषण, कविता आदि के माध्यम से बाहर से आये सभी बुद्धिजीवी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची हरियाणा महिला आयोग की वाईस चेयरपर्सन मीना परमार ने शिरकत की तथाा अध्यक्षता प्रधान संजीव रईया ने की। इस मौके पर वाईस चेयरपर्सन मीना परमार ने बच्चों के कार्यक्रम को देखकर काफी हर्ष से कहा कि वो बच्चों की इतनी रंगारंग प्रस्तुति देखकर काफी खुशी महसूस कर रही है। बच्चों के द्वारा स्पीच के माध्यम से हरियाणा कल्चर से जुड़ी प्रश्नोत्तरी भी की गई। मीना कुमारी ने पूरे संस्था के बच्चों को बधाइयां देते हुए बच्चों की शिक्षा के लिए किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर उसे पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों से जुडऩे के लिए भी प्रेरित करते है, जिससे उनकी प्रतिभा में निखार आने के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इसी कड़ी में सिरसा विश्वविद्यालय से मनजीत मलिक ने भी शिरकत की और समाजसेवी नेत्रपाल के साथ संयुक्त रूप से बच्चों को शिक्षा के महत्व बताते हुए प्रेरित किया। रमेश सैनी, विजय सिंहमार पर्यावरण प्रहरी और एडवोकेट देवेद्र अत्रि ने संयुक्त रूप से निशुल्क शिक्षा केंद्र के 10वे साल के लिए बधाइयां दी और अधिक पढऩे के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के महत्व के साथ-साथ नशे के दुष्प्रभावों का पाठ भी पढ़ाया जाएगा। संस्था के वरिष्ठ बलवंत भौरिया ने सभी को मिठाई बांटेते हुए धन्यवाद किया। मंच संचालन निशुल्क शिक्षा केंद्र के संचालक जेके बौद्ध ने किया। इस अवसर पर एसके सिंह, श्याम लाल, जयबीर रंगा पार्षद, प्राचार्य नरेश गौरा, अशोक रंगा, अनिल तंवर, पुनीत, संजीव, ओपी गर्वा, प्रेम सिंह, श्याम सुंदर, राम कुमार, सुरेश, मुकेश भुक्कल, सुरेश रैया, संजय, भारत, श्रीमती सुनीता, सविता, सरिता, रविकांत, मोहित, लक्ष्मी, अदिति, मुस्कान सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Bhiwani, Bhiwani | Nov 2, 2026
भिवानी में एडीसी पर लगे गम्भीर आरोप ?
Bhiwani, Bhiwani | Nov 2, 2026
भिवानी में HKRN कर्मचारियों का वेतन के लिए प्रदर्शन, दिवाली से पहले भुगतान की मांग
Bhiwani, Bhiwani | Nov 2, 2026
भिवानी बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक पर हमला पुलिस जुटी जांच में #भिवानी #HaryanaNews #bhiwani #BreakingNews #Crime #haryana
Bhiwani, Bhiwani | Nov 2, 2026