खेरागढ़: अकोला में दिव्यांग शिक्षक ने समय से पहले पूरा किया जनगणना कार्य
अकोला ग्राम पंचायत में दिव्यांग सहायक अध्यापक सतीश सिंह चाहर ने जनगणना के प्रथम चरण का कार्य निर्धारित समय से पहले पूरा कर मिसाल पेश की। उच्च प्राथमिक विद्यालय कंपोजिट रामनगर में तैनात सतीश सिंह चाहर को मकान गणना की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने मात्र तीन दिन में पूरा कर दिया। उनकी कार्यशैली और समर्पण की क्षेत्र में सराहना हो रही है। सोमवार शाम 4 बजे