मैहर: मुकुंदपुर चौकी प्रभारी ने मुश्किल हालात में दो लोगों की जान बचाई
मुकुंदपुर। मुश्किल और जोखिम भरे हालात में मुकुंदपुर चौकी प्रभारी नागेश्वर मिश्रा ने अपनी जान की परवाह किए बिना साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए दो लोगों की जान बचाई। इस दौरान उन्हें खुद भी गंभीर चोट लगी। जानकारी के अनुसार, राकेश साहू पिता सुंदर लाल साहू, उम्र 34 वर्ष, निवासी बाहरी, थाना बाहरी, जिला सीधी व उनके सहयोगी की बचाई जान।