विजयनगर: बिजयनगर में NH48 पर जोरदार सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराया कंटेनर, चालक गंभीर घायल, थाना पुलिस कर रही जांच
बिजयनगर में NH 48 पर सथाना के पास सोमवार को सुबह 8 बजे सड़क हादसा हो गया।तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक अपने आगे चल रहे ट्रेलर से जोरदार तरीके से टकरा गया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।मौके पर चीख-पुकार मच गई।एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया,हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया है।पुलिस जांच कर रही है।