लालगंज: बेदोली चौक पर सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, लोगों ने किया सड़क जाम
लालगंज थाना क्षेत्र के बेदोली चौक पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कमालपुर गांव निवासी जग्बीर पासवान सब्जी खरीदने आए थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और फरार हो गया। घायल अवस्था में उन्हें रेफरल अस्पताल लालगंज लाया गया, जहां से गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।