बबेरू: बिसंड़ी गांव में घर में घुसकर दबंगों ने किया मारपीट, मुर्गे चुराने का मामला आया सामने, वीडियो हुआ वायरल
Baberu, Banda | Sep 8, 2026 बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत बिसंड़ी गांव मे दबंगों के द्वारा घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट करने, और पालतू मुर्गे चुरा ले जाने का मामला सामने आया है। जिसका वीडियो वायरल हुआ है, जहाँ पीड़िता महिला ने ओरन पुलिस चौकी में नामजद आरोपियों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।