जहानाबाद: जहानाबाद में चोरों का तांडव: एक ही रात दो घरों से 42 लाख के गहने-नकदी की चोरी, लोगों में दहशत
जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार भागीरथ बिगहा स्थित शिक्षक कॉलोनी में रविवार देर रात चोरों ने एक ही रात दो घरों को निशाना बनाया। रवि रंजन कुमार के घर से करीब 80 हजार रुपये नकद और शादी के गहनों समेत लगभग 40 लाख रुपये की संपत्ति, जबकि रविंद्र कुमार के घर से 25 हजार रुपये नकद व सोने के जेवर सहित करीब ढाई लाख रुपये की चोरी हुई।