सेवा संकल्प अभियान
प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना बनी मंजू के लिए संबल
- आर्थिक चिंता के बीच योजना से मिली सहायता
राजनांदगांव 20 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना जरूरतमंद गर्भवती महिलाओं के लिए आर्थिक संबल बन रही है। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली सहायता से महिलाएं गर्भावस्था के दौरान अपने स्वास्थ्य और पोषण का बेहतर ध्यान रख पा रही हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना लाल बहादुर नगर निवासी श्रीमती मंजू रजक के लिए ऐसे समय में मददगार साबित हुई, जब पहली बार मां बनने के दौरान वह अपने और होने वाले बच्चे के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर चिंतित थीं।
श्रीमती मंजू रजक साधारण परिवार से हैं। उनके पति श्री किशोर रजक मजदूरी का कार्य करते हैं और उनकी आय से ही परिवार का भरण-पोषण होता है। उन्होंने बताया कि पहली बार मां बनने की खुशी के साथ मन में कई तरह की चिंताएं भी थीं। गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार और बेहतर देखभाल के ल�