राजसमंद में जमीन विवाद में युवक की ह#त्या कर शव हाइवे पर फेंका
.
#Rajsamandnews #Todaynews #Jaivardhannews
राजसमंद जिले के भीम थाना क्षेत्र के जस्साखेड़ा में फोरलेन के कड़ियादो ओवरब्रिज पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान ब्यावर जिले के जवाजा थाना क्षेत्र के लोटियाना गांव के नरेंद्रपालसिंह रावत के रूप में हुई। पैर में फैक्चर व शरीर पर गंभीर चोट के निशान और हालात के मध्यनजर पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला हत्या का मानते हुए गहन तहकीकात शुरू कर दी। राजसमंद एसपी हेमंत कलाल ने भी घटना स्थल का मुआयना किया। एफएसएल व डॉग स्क्वायड की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए।