राजगढ़: राजगढ़ के करेड़ी में विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पद संचलन
राजगढ़ के करेड़ी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा विजयदशमी के मौके पर गुरुवार को शाम 4:00 बजे करीब पद संचलन निकाला गया। पद संचलन नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ निकाला। इस दौरान जगह-जगह पद संचलन का भव्य स्वागत किया गया।