खरगोन। 02 अप्रैल को कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य योजनाओं की गहन समीक्षा की गई। एचपीवी टीकाकरण, मातृत्व स्वास्थ्य और टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर अधिकारियों को लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। गर्भवती महिलाओं के पंजीयन और एएनसी जांच में लापरवाही पर 15 दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए।